FAO ने राइस प्राइस इंडेक्स मई में 1.4% बढ़ाया
09-Jun-2025 08:47 AM
FAO ने राइस प्राइस इंडेक्स मई में 1.4% बढ़ाया
★ संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के आंकड़ों के अनुसार मई में वैश्विक FAO ऑल राइस प्राइस इंडेक्स औसतन 106.3 अंक रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 1.4% अधिक है।
★ यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ईद-अल-अधा से पहले बासमती चावल की मजबूत मांग के चलते दर्ज की गई।
★ इसके अलावा अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी आयात शुल्क में 90 दिनों की छूट के बाद कीमतों को समर्थन मिला।
★ हालांकि, साल-दर-साल तुलना में यह इंडेक्स 22.6% कम रहा है।
