गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

15-Jan-2026 08:12 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एनओएए के 7-दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान साउदर्न प्लेन्स क्षेत्र में वर्षा बहुत सीमित रहने की संभावना है, जबकि एसआरडब्ल्यू क्षेत्र में भी हल्की मात्रा में ही बारिश के संकेत हैं।
यूएसडीए की एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट गुरुवार सुबह जारी होगी। ट्रेडर्स को 8 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 2025/26 सीजन के लिए गेहूं की बुकिंग 1.00 लाख से 4.50 लाख मीट्रिक टन के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं 2026/27 सीजन के लिए बिक्री का अनुमान 0 से 50,000 मीट्रिक टन के बीच लगाया जा रहा है।
फ्रांसएग्रीमेर के अनुसार फ्रांस में सॉफ्ट गेहूं का अंतिम स्टॉक 28 लाख मीट्रिक टन आंका गया है, जो पिछले महीने के अनुमान से थोड़ा अधिक है।