गेहूं खरीद पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिया जा सकता हैं बोनस, इससे बाज़ारों पर क्या पड़ेगा असर।
25-Dec-2024 11:50 AM
गेहूं खरीद पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिया जा सकता हैं बोनस, इससे बाज़ारों पर क्या पड़ेगा असर।
★ रबी विपणन 2025-26 के दौरान एमएसपी पर गेहूं बेचने वाले किसान 1 जनवरी से 25 जून तक mspproc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।
★ सरकारी एजेंसियां एमएसपी पर गेहूं खरीद 10 मार्च से 30 जून तक होगी।
★ केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रुपए बढ़ाकर 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा सकता है, यानि खरीद 2550 रुपए/क्विंटल पर की जा सकती है।
★ ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश में भी गेहूं की MSP पर बोनस दिया जा सकता है।
★ जब एक तरफ गेहूं की सरकारी खरीद पर बोनस दिया जा रहा है और दूसरी तरफ गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उद्योग पर विभिन्न तरीकों से दवाब बनाया जा रहा है।
★ व्यापारियों और मिलर्स को मजबूरी में सरकारी दामों से अधिक भावों गेहूं खरीदने पर विवश होना पड़ेगा, ऐसे में कीमतों को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।
★ पिछले वर्ष भी यही हुआ जिसके परिणाम से साल भर गेहूं की कीमतें ऊँची रही और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाये गए क़दमों से व्यापारियों और मिलर्स को परेशानी हुई।
★ बोनस की घोषणा से केवल इन दोनों राज्यों की किसानों को मिलेगा लाभ परन्तु सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य जैसे कि पंजाब, हरियाणा, गुजरात के किसानों को इससे क्यों वंचित किया जा रहा है। सभी किसानों के फसल की सरकारी खरीद सम्पूर्ण भारत में एक ही भाव पर होनी चाहिए।
