गेहूं में रही तेजी

18-Dec-2023 06:57 PM

नई दिल्ली । आवक कमजोर रहने व फ्लौर मिलर्स / आटा चक्की की मांग बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में 50  रुपए प्रति क्विंटल तेजी रही । भाव लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान 2600/2650 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।

उत्तर प्रदेश की उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर रही व गेहूं की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। भाव शाहजहांपुर -2371 रूपए प्रति क्विंटल,हरदोई -2420 रूपए  प्रति क्विंटल  हो गए।

मध्य प्रदेश गेहूं मंडियों में गेहूं की मिल क्वालिटी लोकवान और सरबती गेहूं क्वालिटी में 50/100 रुपए की तेजी / मंदी देखी गई। इंदौर मिल क्वालिटी गेहूं 2450/2600 , लोकवान 2600/3012 , अन्नपूर्णा 2600/3050  रूपए प्रति क्विंटल ,उज्जैन मंडी भाव - मिल क्वालिटी गेहूं 2400/2580 , लोकवान 2600/3300 , अन्नपूर्णा 2600/3000  रूपए  प्रति क्विंटल का बाजार रहा।

राजस्थान की कोटा मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं की क्वालिटी गेहूं की कीमत 2375/2475   रूपए व बेस्ट क्वालिटी गेहूं की कीमत 2600/2700 रुपए प्रति क्विंटल । 

बिहार के बेगुसराय गेहूं मंडी भाव 2500/2600  रुपए व समस्तीपुर भाव 2550  रुपए प्रति क्विंटल रह गये।