गेहूं और मक्का को छोड़ अन्य सभी रबी फसलों की कीमतें MSP से नीचे
06-Mar-2025 11:05 AM
गेहूं और मक्का को छोड़ अन्य सभी रबी फसलों की कीमतें MSP से नीचे
★ चना की नई फसल मंडियों में आने लगी जिससे कीमतें MSP से नीचे आने लगी। कीमतों में कई कारणों जैसी की अच्छी फसल, आयात, मटर का स्टॉक से आई गिरावट। आई- ग्रेन इंडिया का मानना है की कीमतों में और मामूली गिरावट आ सकती हैं परन्तु लम्बी मंदी की उम्मीद कम। आवक के दवाब के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की संभावनाएं बन रही हैं।
★ राजस्थान की कई मंडियों में सरसों का भाव MSP रुपए 5,950 प्रति क्विंटल से कम बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। इस स्थिति ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को फिर से तेज कर दिया है।
★ पिछले साल सितंबर में, केंद्र सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेल पर प्रभावी आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया था। वहीं रिफाइंड तेलों पर यह शुल्क 13.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 35.75 प्रतिशत कर दिया गया था। परन्तु उसके बावजूद सरसों और सोयाबीन की कीमतों में देखी गई गिरावट।
★ नेफेड की ओर से सरसों के साथ-साथ अब सोयाबीन की बिक्री भी की जा रही है।
★ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि सरकार किसानों और घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए आयात और निर्यात नीतियों में आवश्यक बदलाव करेगी।
★ मसूर की कीमतें भी MSP से नीचे, नई फसल स्तिथि अभी अच्छी, अमेरिका द्वारा आयात शुल्क लगाए जाने के बाद भारत भी लगा सकता है आयात शुल्क।
★ मक्का और गेहूं की कीमतें अभी भी MSP से अधिक चल रही हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
