Home News

गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने के आसार

04-Nov-2026 10:50 AM

गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चालू माह (नवम्बर) के दौरान देश के मध्यवर्ती एवं पश्चिमोत्तर प्रांतों के अधिकांश भागों में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

मालूम हो कि इसी भाग में रबी सीजन के दौरान गेहूं, जौ, चना, मसूर, मटर एवं सरसों का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इस संभाग में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान जैसे प्रान्त स्थित है। 

अक्टूबर में वर्षा कम होने से इन राज्यों में रबी फसलों की बिजाई ठीक से आरंभ नहीं हो सकी और इसका कुछ रकबा गत वर्ष से 46 प्रतिशत पीछे रह गया। इस अवधि के दौरान सभी प्रमुख रबी फसलों के उत्पादन क्षेत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई।

लेकिन पश्चिमी राज्यों और खासकर महाराष्ट्र तथा गुजरात में वर्षा की हालत सामान्य रहने में संदेह है। इसी तरह पूर्वी भारत में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। देश के दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता जारी रह सकती है।

नवम्बर में दीर्घकालीन औसत के सापेक्ष महज 77 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है जिसका प्रमुख कारण अल नीनो मौसम चक्र की ताकत एवं तीव्रता बढ़ना है।