गुजरात खरीफ 2025 फसलों की खरीद का पंजीयन

28-Aug-2025 04:33 PM

गुजरात खरीफ 2025 फसलों की खरीद का पंजीयन 
★ गुजरात कृषि विभाग ने खरीफ उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद का पंजीयन 1 सितम्बर से शुरू हो कर 15 सितंबर तक करने का ऐलान किया।
★ पिछले सीजन में खरीफ सीजन के दौरान 23.47 लाख टन की खरीद की गई थी।
★ उपरोक्त सभी फसलों के भाव MSP से नीचे चल रहे हैं, इस खरीद से कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद। 
★ अगर भाव नहीं बढ़े तो सरकारी खरीद बढ़ सकती है। 
★ इस वर्ष की MSP इस प्रकार घोषित की गई। (रुपए/ क्विंटल)
मूंगफली- 7,263
उड़द- 7,800
मूंग- 8,768
सोयाबीन- 5,328