गुजरात में चना और सरसों की सरकारी खरीद

18-Apr-2025 01:49 PM

गुजरात में चना और सरसों की सरकारी खरीद 
★ सरकार 21 अप्रैल 2025 से राज्य में चना और सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू करेगी।
★ चालू सीजन में चना की ₹5,650 प्रति क्विंटल और सरसों की ₹5,950 प्रति क्विंटल MSP घोषित की थी। 
★ इस खरीद प्रक्रिया के तहत चना के लिए 179 और सरसों के लिए 87 केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक 3.36 लाख किसानों ने चना और 1.18 लाख किसानों ने सरसों की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
गुजरात की मंडियों में भाव 
चना
जूनागढ़- 5,250/5,500
राजकोट- 5,500/6,000

सरसों
डीसा और धनेरा- 5400/6000
★ अधिकतर मंडियों में भाव MSP से ममामूली कम या आसपास, ऐसे में किसान सरकारी कांटे पर माल तुलवाने में कम रूचि रहेगी, ऐसे भी सरसों की बड़ी फसल मंडियों में पहले ही आ चुकी है। 
★ चना की आवक अब धीरे-धीरे घट रही है।