ग्लोबल सनऑइल आउटलुक 2025/26
16-Sep-2025 10:48 AM
ग्लोबल सनऑइल आउटलुक 2025/26
यूक्रेन-रूस में सप्लाई प्रतिस्पर्धा तेज
★ वैश्विक सनसीड उत्पादन 4 साल के निचले स्तर 524 लाख टन पर आ गया है। यूक्रेन का उत्पादन 20% घटकर 120 लाख टन और रूस का उत्पादन 1.7% घटकर 169 लाख टन पर है।
★ भारत में सन ऑयल की मांग में हुआ इजाफा।
★ यूक्रेन से भारत को निर्यात 42% बढ़कर 7.55 लाख टन हुआ, लेकिन अब भी 20 लाख टन+ के स्तर से नीचे है। रूस सन ऑयल के भाव, क्रेडिट और लॉजिस्टिक्स में आगे है।
★ चीन का सन ऑयल आयात 16–17 लाख टन पर सिमटा।
★ 2025/26 में यूक्रेन और रूस दोनों से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। असली मुकाबला केवल वॉल्यूम पर नहीं, कीमत, व्यापार शर्तें और लॉजिस्टिक्स पर होगा।
★ भारत में सन ऑयल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।
★ C&F भाव सितंबर के प्रथम सप्ताह के दौरान $1,310/टन थे, सप्ताहांत में घटकर $1,305/टन पर बंद हुए। दूसरे सप्ताह में यह घटकर $1,280 और कल $1,290 पर बंद हुए।
★ सन ऑयल के भाव भारतीय पोर्ट पर CIF भाव अगस्त 24 के दौरान $1,019/टन (पूरे साल के निम्न स्तर) थे, जो जुलाई में बढ़कर $1,216/टन पहुंचे और अगस्त में भारी उछाल के बाद औसतन $1,264/टन आए। विश्व में उपलब्धता घटने के कारण कीमतें बढ़ीं, जिसका असर आयात पर पड़ा।
★ SEA के अनुसार नवंबर से अगस्त 25 तक सन ऑयल आयात 23.49 लाख टन रहा, जो 2024 की इसी अवधि के दौरान 31.14 लाख टन था।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि ऊंची कीमतों के कारण 2025-26 सीजन में यूक्रेन और रूस में सनफ्लावर का उत्पादन बढ़ सकता है, जिसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।
