ग्रीष्मकालीन फसलों की कटाई अंतिम पढ़ाव में
10-Apr-2025 08:58 AM
ग्रीष्मकालीन फसलों की कटाई अंतिम पढ़ाव में
★ दलहन में अपेक्षानुसार एरिया 26% उछलकर 11.04 लाख हेक्टेयर पहुंचा। मूंग की बिजाई गत वर्ष से 25% उछलकर 8.34 लाख हेक्टेयर व उड़द की 32% उछलकर 2.5 लाख हेक्टेयर में पहुंची।
★ हर साल मूंग के एरिया में ग्रीष्मकालीन सीजन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
★ ग्रीष्मकालीन सीजन में मूंग का उत्पादन खरीफ के लगभग बराबर पहुंचने लगा।
★ तिलहन का एरिया गत वर्ष के 3.75 लाख हेक्टेयर के लगभग बराबर। मूंगफली का एरिया 4% बढ़ा। तिल का एरिया 23% उछलकर 3.97 लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ कुल ग्रीष्मकालीन फसलों की बिजाई 60.22 लाख हेक्टेयर में पहुंची, जो गत वर्ष 52.4 लाख हेक्टेयर थी।
★ मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से 8 अप्रैल क पूरे भारत में बारिश औसत से 32% कम रही।
★ उत्तर पश्चिमी इलाकों में बारिश औसत से 50%, पूर्वी व पूर्वोत्तर राज्यों में 52%, मध्य में 18% व दक्षिणी प्रायद्वीप में 93% कम।
