घरेलू बाजार में चीनी के भाव बढ़े
05-Feb-2025 10:37 AM
घरेलू बाजार में चीनी के भाव बढ़े
★ निर्यात खोले जाने के बाद ही चीनी की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गयी।
★ अब तक करीब 3 लाख टन चीनी के हुए निर्यात सौदे जिसमें से उत्तर प्रदेश की मिलों ने 2.3 लाख टन तथा कर्नाटक व अन्य राज्यों की मिलों ने 70 हजार टन के सौदे किये।
★ भारतीय बाजारों में चीनी 4100 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास। निर्यातक 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचना चाह रहे हैं।
★ श्रीलंका, दुबई, नेपाल, बांग्लादेश व तंज़ानिया को 1.5 लाख टन चीनी का हुआ निर्यात।
★ इस्मा ने इस वर्ष चीनी उत्पादन 272.7 लाख टन, AISATA ने 265.2 लाख टन तथा NFCSF ने 271 लाख टन का अनुमान दिया।
★ उत्पादन गत वर्ष से कमजोर।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर पड़ा असर।
★ अगर निर्यात इसी गति से चलता रहा तो चीनी की कीमतों में आई तेजी रुक सकती है।
