घरेलू मांग के दम पर मिर्च बाजार में तेजी
25-Mar-2026 10:48 AM
घरेलू मांग के दम पर मिर्च बाजार में तेजी
★ कम उत्पादन और मजबूत घरेलू मांग के कारण बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।
★ मिर्च उत्पादन में इस साल करीब 20–35% की कमी आई।
★ चीन, जो पिछले साल बड़ा खरीदार था, इस बार बाजार से लगभग दूर है। पिछले वर्ष मार्च तक भारत से चीन को करीब 9,000 कंटेनर मिर्च का निर्यात हुआ था, जबकि इस साल यह घटकर करीब 2,000 कंटेनर रह गए।
★ घरेलू मांग विशेषकर मसाला कंपनियों और उत्तर भारत के व्यापारियों की खरीदारी काफी मजबूत बनी हुई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। वर्तमान में तेजा का भाव ₹190-195 और 334 और 341 किस्मों के दाम ₹220-225 प्रति किलो के आसपास चल रहे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुने हैं।
★ ब्याडगी किस्म में और अधिक तेजी देखी जा रही है। ब्याडगी डब्बी का भाव करीब ₹62,000 प्रति क्विंटल और KDL का करीब ₹55,000 प्रति क्विंटल चल रहा है, जो पिछले साल से दोगुना है।
★ अप्रैल तक नई फसल की आवक पूरी हो सकती है, लेकिन कम स्टॉक और संभावित निर्यात मांग के चलते जून के बाद कीमतों में और तेजी आ सकती है।
★ फिलहाल, बाजार में मजबूती का मुख्य आधार घरेलू मांग है, जबकि चीन, यूरोप और अमेरिका से मांग कमजोर बनी हुई है।
