हल्दी कीमतों में नरमी रही

18-Dec-2023 07:30 PM

नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में नरमी रही। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में निर्यात मांग कमजोर चल रही है। इसके अलावा उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर 70 प्रतिशत माल की आवक हल्की क्वालिटी की हो रही है।

वायदा बाजार में भी भाव मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। जिस कारण से उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर हल्दी के भाव दबे रहे। दिल्ली बाजार में भाव 150/200 रुपए घटकर बोले गए।

वायदा बाजार में दिसम्बर की हल्दी का भाव 572 रुपए एवं अप्रैल का भाव 312 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। हालांकि इस वर्ष देश में हल्दी की बिजाई गत वर्ष की तुलना में कम रही है। लेकिन बकाया स्टॉक अच्छा होने एवं आगामी माह से निजामाबाद में नई मालों की आवक शुरू होने के समाचारों से लोकल मांग का अभाव बना हुआ है।