हल्दी- कैसे रहेंगे बाजार
28-May-2025 09:46 AM
हल्दी- कैसे रहेंगे बाजार
★ बीते वर्ष रुपए 200 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद, हल्दी की कीमतों में गिरावट आई।
★ महाराष्ट्र के मराठवाड़ा से फसल की देरी से आवक के कारण कीमतों में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अब मांग कमजोर है।
★ वर्तमान में देशभर में हल्दी की औसत कीमत रुपए 12,665 प्रति क्विंटल है, जबकि एक साल पहले यह रुपए 16,355 थी।
★ NCDEX पर अगस्त वायदा अनुबंध रुपए 13,958 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
★ निजामाबाद की पॉलिश हल्दी की स्पॉट कीमत रुपए 14,294 रही।
★ निजामाबाद, सांगली और इरोड जैसे प्रमुख केंद्रों में हल्दी की मांग बेहद कम है। अधिकतर किसान अपनी फसल पहले ही बेच चुके हैं।
★ वर्तमान में 20–25 लाख बैग (प्रत्येक 50 किलोग्राम) का स्टॉक उपलब्ध है, जो कीमतों को नियंत्रित रखने में सहायक है।
★ 2024-25 में हल्दी का उत्पादन 70–75 लाख बैग रहने का अनुमान है।
★ अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान हल्दी का निर्यात 1.61 लाख टन रहा, जो 12% की वृद्धि है।
★ पिछले दो वर्षों में किसानों को हल्दी से बेहतर रिटर्न मिला है, जिससे इस साल बुआई में 30–35% वृद्धि की संभावना है।
★ नई फसल की आवक दिसंबर के अंत से शुरू हो सकती है।
★ कमजोर मांग, अधिक स्टॉक और अच्छी फसल की संभावनाओं के चलते हल्दी की कीमतें आने वाले कुछ महीनों में सीमित दायरे में रह सकती हैं।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है की 2-3 महीनों के बाद त्योहारिक और विदेशी मांग निकली तो कीमतों मुचक बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।
★ देखना होगा कि उत्पादक राज्यों/ केंद्रों में बारिश की क्या स्तिथि रहती है।
★ इस वर्ष मौसम विभाग ने समय से अधिक बारिश की रिपोर्ट दी, हल्दी की फसल का सबसे बड़ा दुश्मन खेतों में पानी का खड़ा होना माना जाता है।
