होर्मुज पर अनिश्चितता की स्थिति बरकरार

27-Apr-2026 11:45 AM

नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के आवागमन में अनिश्चितता की स्थिति बरकरार है जिससे अन्य देशों के साथ भारत को भी आयात- निर्यात के मोर्चे पर अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों में अनेक भारतीय उत्पादों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मार्च में ईरान-अमरीका के बीच भीषण जंग होने से भारतीय निर्यात में कमी आ गई थी और उस क्षेत्र से खनिज तेल, गैस तथा रासायनिक उर्वरक सहित अन्य सामानों के आयात पर असर पड़ा था। हालांकि फिलहाल वहां लड़ाई लगभग बंद है मगर माहौल अनिश्चित बना हुआ है। 

होर्मुज स्ट्रेट के चारों ओर अमरीकी नौ सेना की घेराबंदी के कारण जहाजों की आवाजाही कठिन हो गई है। इससे भारत को खासकर बासमती चावल, चाय-कॉफी तथा मसाला सहित कई उत्पादों को खाड़ी क्षेत्र में भेजने में दिक्कत हो रही है। होर्मुज के खुलने तक समस्या कायम रह सकती है।