हरियाणा में गेहूं और सरसों की बेहतरीन खरीद

18-Apr-2025 11:40 AM

हरियाणा में गेहूं और सरसों की बेहतरीन खरीद
★ राज्य की विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक करीब 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जो पिछले वर्ष 16 अप्रैल तक 18.24 लाख मीट्रिक टन थी।
★ गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। 
★ सरसों की खरीद राज्य में 15 मार्च से शुरू की गई थी।
★ हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (HAFED) और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 16 अप्रैल तक करीब 5 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की।