हरियाणा ने रबी, ग्रीष्मकालीन फसलों की सरकारी खरीद का किया ऐलान

06-Feb-2025 10:15 AM

हरियाणा ने रबी, ग्रीष्मकालीन फसलों की सरकारी खरीद का किया ऐलान। जो इस प्रकार है
फसल: खरीद शुरू होने की तिथि/समर्थन मूल्य (रुपए प्रति क्विंटल)
मसूर: 20 मार्च/6,700
सरसों: 28 मार्च/5,950
चना: 1 अप्रैल/5,650
ग्रीष्मकालीन मूंग: 15 मई/8,652
सूरजमुखी: 1 जून/7,280
★ कृषि विभाग के अनुसार 2024-25 सीजन में हरियाणा में सरसों की बिजाई 21 लाख एकड़, चना की 0.61, सूरजमुखी की 0.63 लाख एकड़ व मसूर की 98 एकड़ में की गयी।
★ हरियाणा में सरसों उत्पादन 15.6, चना का 0.30, सूरजमुखी का 0.50 लाख टन पहुंचने का अनुमान दिया गया।