इंडोनेशिया के CPO निर्यात शुल्क में वृद्धि से मलेशियाई क्रूड पाम ऑयल को मिलेगी बढ़त: विशेषज्ञ

06-Feb-2025 10:55 AM

इंडोनेशिया के CPO निर्यात शुल्क में वृद्धि से मलेशियाई क्रूड पाम ऑयल को मिलेगी बढ़त: विशेषज्ञ
★ यदि इंडोनेशिया अपने बायोडीजल उपयोग बढ़ाने के लिए CPO निर्यात शुल्क में वृद्धि करता है, तो मलेशिया के पाम ऑयल की मांग बढ़ सकती है।
★ निर्यात शुल्क को 10% तक बढ़ाने से इंडोनेशियाई CPO की कीमत प्रति टन 26.49 अमेरिकी डॉलर अधिक हो जाएगी, जिससे यह मलेशियाई पाम ऑयल की तुलना में महंगा होगा। वर्तमान में इंडोनेशिया का पाम ऑयल मलेशिया के पाम ऑयल की तुलना में 146.30 अमेरिकी डॉलर प्रति टन अधिक महंगा है।
★ इंडोनेशिया अपने बायोडीजल कार्यक्रम B40को लागू करने के लिए CPO और अन्य पाम ऑयल उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाता है।
★ दिसंबर 2024 में इंडोनेशियाई सरकार ने बायोडीजल सब्सिडी बढ़ाने के लिए CPO निर्यात शुल्क को 7.5% से बढ़ाकर 10% करने की योजना की घोषणा की, परंतु B40 नीति के कार्यान्वयन में देरी हो रही है और उद्योग विशेषज्ञों को इसके लिए वित्तीय चुनौतियों और तकनीकी समस्याओं का सामना करने की आशंका है।
★ इंडोनेशिया के नए नियमों के लागू होने के बाद खरीदार कम लागत वाले निर्यात विकल्पों की तलाश में मलेशिया की ओर रुख कर सकते हैं।