इंडोनेशिया ने 2025 तक चावल उत्पादन लक्ष्य 320 लाख रखा.
26-Nov-2024 04:28 PM
इंडोनेशिया ने 2025 तक चावल उत्पादन लक्ष्य 320 लाख रखा.
★ 2024 में चावल उत्पादन अनुमानित 303.4 लाख टन रहने की उम्मीद, जो 2023 के 311 लाख टन से 2.43% कम है।
★ 2024 में आयात 29 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
★ सरकार ने कहा कि 2025 से चावल आयात बंद हो जाएगा।
~~~~~~~~~~~~
वियतनाम का चावल निर्यात 80 लाख टन के पार पहुंचा
★ 15 नवंबर, 2024 तक निर्यात 80.5 लाख टन चावल हुआ।
★ नवंबर के पहले पखवाड़े में ही देश ने 2,93,484 टन चावल निर्यात किया।
★ पहले दस महीनों में निर्यात मात्रा 78 लाख टन हुआ, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मात्रा में 10.2% और मूल्य में 23.4% अधिक।
★ फिलीपींस ने सबसे अधिक 45% यानि 29.1 लाख टन चावल आयात किया।
★ अक्टूबर में इंडोनेशिया द्वारा आयोजित 500,000 टन चावल के निविदा में वियतनामी कंपनियों ने 83,500 टन चावल हासिल किया।
★ भारतीय चावल के प्रतिस्पर्धी होने के बावजूद, इंडोनेशियाई खरीदारों ने वियतनामी चावल को उसकी उच्च गुणवत्ता के कारण अधिक कीमत पर खरीदना पसंद किया।
