इंडोनेशिया ने जुलाई में पाम ऑयल निर्यात में उछाल

09-Sep-2025 03:39 PM

इंडोनेशिया ने जुलाई में पाम ऑयल निर्यात में उछाल
★ जुलाई में इंडोनेशिया ने 30 लाख टन पाम ऑयल का निर्यात किया, जो पिछले साल के 17.7 लाख टन की तुलना में 69% अधिक है। हालांकि यह जून के 30.4 लाख टन की तुलना में थोड़ा कम है।
~~~~~
देश के मुख्य निर्यात गंतव्य निम्नलिखित रहे:
★ भारत: 6.55 लाख टन, जिसमें 6.21 लाख टन क्रूड पाम ऑयल शामिल है।
★ चीन: 3.88 लाख टन
★ पाकिस्तान: 3.61 लाख टन
★ यूरोपीय संघ: 1.94 लाख टन
★ जनवरी से जुलाई तक देश ने 136.4 लाख टन पाम तेल का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 10.95% अधिक है।
★ भारत में त्यौहारिक मांग को देखते हुए, इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम आयात बढ़ सकता है। भारत के आयात में बढ़ोतरी से KLC बाजारों में अच्छी बढ़त दिख रही है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर पड़ने की संभावना है।