IMD ने 2025 के मानसून का पूर्वानुमान बढ़ाया
28-May-2025 09:01 AM
IMD ने 2025 के मानसून का पूर्वानुमान बढ़ाया
★ 2025 के मानसून पूर्वानुमान को बढ़ाकर दीर्घकालिक औसत (LPA) को 106% तक कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में यह अनुमान 105% था।
★ जून में 108% से अधिक बारिश होने की संभावना, जो सामान्य से अधिक मानी जाती है।
★ ENSO (El Niño–Southern Oscillation) स्थिति न्यूट्रल है, जो मानसून के लिए अनुकूल है।
★ IOD (Indian Ocean Dipole) थोड़ा नकारात्मक रहने की संभावना।
★ इस साल मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी है।
★ मुंबई में मानसून 16 दिन पहले पहुंचा, जो 1950 के बाद सबसे जल्दी है।
★ विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के आगमन की तारीख का कुल बारिश से कोई सीधा संबंध नहीं है।
~~~~~~~~~~
कृषि और अर्थव्यवस्था पर असर
★ पश्चिम और मध्य भारत में अच्छी बारिश से दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आयात से निर्भरता घटेगी।
★ खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार से खाद्य मुद्रास्फीति पर काबू पाया जा सकता है।
★ इससे RBI को ब्याज दरों में कटौती का मौका मिल सकता है।
★ कृषि का FY25 की GDP में 16.35% योगदान होने का अनुमान है।
