IPGA ने सरकार से मटर पर 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की

08-Sep-2025 09:51 AM

IPGA ने सरकार से मटर पर 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की
★ IPGA ने सरकार से मटर पर कम से कम 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की और कहा की विदेशों में सभी दलहनों का उत्पादन बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में चना की अच्छी फसल। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, रशिया में मसूर का अच्छा उत्पादन हो रहा है।
★ अफ्रीकन देश मोजाम्बिक व तंजानिया में भी तुवर का उत्पादन रिकॉर्ड 10 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। साथ ही विदेशों में मटर का उत्पादन भी बढ़ा।
★ दलहन की कीमतें MSP से नीचे। किसानों को वाजिब दाम दिलाने के लिए IPGA ने मटर पर आयात शुल्क लगाने को कहा।
★ गत वर्ष इसी अवधि के दौरान भारत में आयातित मटर के पड़तल भाव 400$/टन थे जो अब घटकर 300$/टन से नीचे आ चुके हैं। ठीक इसी तरह अफ्रीकन तुवर भी 640$/टन से घटकर 540$/टन तक आई।
★ अगस्त में हुई बारिश से खरीफ दलहनों को पहुंचा नुकसान। नुकसान की स्तिथि अगले सप्ताहों में स्पष्ट होगी।