इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें

11-Sep-2025 04:37 PM

इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें
1. Mr. Gautam Goel, President of ISMA, and the Chairman of Indian Sugar Exim Corporation (ISEC)
★ मंच पर उपस्थित गौतम गोयल ने कहा की सरकार द्वारा 10 लाख टन चीनी निर्यात मंजूरी देने के बाद मिलों की अर्थव्यवस्था में आया सुधार।
★ आगामी सीजन में चीनी उत्पादन 349 लाख टन पहुंचने उम्मीद। जो गत सीजन से 20% अधिक है। खपत 284 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ आगामी सीजन में सरकार द्वारा किसी भी मात्रा में एथनोल बनाने की बात कही गयी जिसके बाद चीनी उद्योग खुश।
★ आगामी सीजन में 4.5-5 बिलियन लीटर एथनोल उत्पादन पहुंच सकता है। जिसके लिए 45 लाख टन चीनी का इस्तमाल होगा।
★ गन्ना की FRP 2020 के बाद 16.5% बढ़कर 3550 रुपए प्रति क्विंटल की गयी। परन्तु चीनी की MSP में कोई बदलाव नहीं आया।
★ एथनोल के भाव भी 2023 के बाद नहीं बदले गये। इस्मा ने सरकार से एथनोल के भाव बढ़ाने की मांग कही।
★ बार बार FRP बढ़ाए जाने के बाद MSP में बदलाव न होने से भावों में असंतुलन होता है।
★ चावल द्वारा भी अब सरकार ने एथनोल बनाने की मंजूरी दे दी है।
★ इस्मा ने सरकर से पॉलिसी में तीन प्रकार के बदलाव की मांग की। पहला एथनोल भाव बढ़ाना, दूसरा चीनी MSP बढ़ाना व तीसरा 2025-26 के लिए 20 लाख टन चीनी निर्यात व उसकी समय से पहल घोषणा करना।