इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें

11-Sep-2025 04:41 PM

इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें
2. Mr. Pralhad Joshi, Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution of India
★ मंच पर उपस्थित श्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भारत विश्व का दूसरा बड़ा चीनी उत्पादक देश तथा सबसे बड़ा खपतकर्ता देश।
★ समय से पहले सरकार ने 20% एथनोल ब्लेंडिंग का लक्ष्य पूरा किया। जिससे किसानों का समय पर गन्ना भुगतान हुआ।
★ BJP कार्यकाल में गन्ना का उत्पादन 40% व चीनी का उत्पादन 52% बढ़ा। गन्ना की FRP भी लगातार बढ़ाई गयी।
★ अब तक 96% गन्ना का भुगतान किया जा चुका है।
★ एथनोल से 245 लाख टन क्रूड तेल की खपत घटी। इस्मा अब अन्न दाता नहीं ऊर्जा दाता बना।
★ अब मक्का तथा चावल द्वारा भी एथनोल उत्पादन हो रहा है।
★ पहले 10% ब्रोकन राइस का इस्तमाल एथनोल के लिए हो रहा था परन्तु अब 15% ब्रोकन राइस का इस्तमाल एथनोल बनाने में होगा।
★ 2024-25 में 52 लाख टन चावल प्रतिवर्ष एथनोल बनाने के लिए आवंटित किया गया।
★ कोपरेटिव मिलों को एथनोल (चीनी/अनाज) बनाने के लिए सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की।