इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें

11-Sep-2025 04:51 PM

इस्मा द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कही गयी बातें
4. Mr. Sanjeev Chopra, Secretary, Department of Food & Public Distribution
★ मंच पर उपस्थित संजीव चोपड़ा जी ने कहा कि 2023 में चीनी से एथनोल बनाने को प्रतिबंधित किया गया था जिसे बदलकर 2024 में कण्ट्रोल मात्रा में किया गया परन्तु 2025 में किसी भी मात्रा में एथनोल उत्पादित किया जा सकता है।
★ सरकार ने भी इस्मा द्वारा दिए गये 350 लाख टन उत्पादन अनुमान को सही बताया।
★ संजीव जी ने कहा कि कई मिलर्स मासिक कोटा के अनुसार चीनी की बिक्री में घोटाले कर रहे थे परन्तु इसे GST के साथ लिंक किया गया।
★ आगामी सप्ताहों में कोई भी मिल मासिक कोटा का उल्लंघन नहीं कर पाएगी।
★ आगामी सीजन के लिए कितनी मात्रा में चीनी निर्यात की जाएगी इस पर कहा की सरकार वास्तविक स्थिति, मौसम और उत्पादन को देखकर कुछ निर्णय लेगी। उद्योग ने सरकार को कई बार MSP बढ़ाने की बात कही इस पर सरकार स्थिति को जांच कर निर्णय लेगी।
~~~~~~~~~~~
5. Mr. Deepak Ballani, Director General ISMA
★ श्री दीपक बालानी मंच पर आये सभी मंत्रियो का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाए गये कदम से चीनी उद्योग खुश। और कहा कि भविष्य में इसी तरह सरकार सपोर्ट करती रहेगी।