इथेनॉल-उत्पादन और क्षमता में वृद्धि

13-Sep-2025 12:52 PM

इथेनॉल-उत्पादन और क्षमता में वृद्धि
★ पिछले कुछ वर्षों में भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
★ देशभर के प्रमुख राज्यों में स्थित 499 परिचालित डिस्टिलरियों के माध्यम से जून 2025 तक देश की कुल एथेनॉल उत्पादन क्षमता लगभग 18.2 अरब लीटर तक पहुंची। 
★ कुल उत्पादन में अनाज-आधारित एथेनॉल की हिस्सेदारी लगभग 65-70 प्रतिशत रही।
★ अकेले उत्तर प्रदेश में ही सालाना 2 अरब लीटर से अधिक एथेनॉल का उत्पादन होता है।
★ 2025 की शुरुआत तक पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण दर को लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंचा दिया।
★ जून 2025 में एथेनॉल मिश्रण दर 19.5 प्रतिशत तक पहुंची।
★ भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने 2024-25 में एथेनॉल उत्पादन के लिए रिकॉर्ड 52 लाख टन चावल आवंटित किया।