जौ का उत्पादन 23 लाख टन से ज्यादा होने का अनुमान
11-Mar-2026 07:09 PM
नई दिल्ली। रबी सीजन में उत्पादित होने वाले एक खास मोटे अनाज जौ की पैदावार में इस बार 4 लाख टन से अधिक की शानदार वृद्धि होने की संभावना है।
राजस्थान में इसका रकबा बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर भी जौ का बिजाई क्षेत्र 2024-25 सीजन के 6.08 लाख हेक्टेयर से 1.29 लाख हेक्टेयर बढ़कर 2025-26 के सीजन में 7.37 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। अन्य राज्यों में भी इसकी अच्छी बिजाई हुई।
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने 2025-26 के मौजूदा रबी सीजन में जौ का घरेलू उत्पादन बढ़कर 23.40 लाख टन के शीर्ष स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जो 2024-25 सीजन के उत्पादन 19.19 लाख टन से 4.21 लाख टन ज्यादा है।
इससे पूर्व 2023-24 में 16.99 लाख टन, 2022-23 में 19.13 लाख टन तथा 2021-22 के सीजन में 13.71 लाख टन जौ का घरेलू उत्पादन हुआ था इस बार जौ की अच्छी उपलब्धता रहेगी।
