कपास का उत्पादन 291 लाख गांठ पर सिमटने का अनुमान

11-Mar-2026 06:22 PM

नई दिल्ली। कपास (रूई) के घरेलू उत्पादन में गिरावट की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी क्योंकि एक तो इसके बिजाई क्षेत्र में कमी आ गई थी और दूसरे, बाढ़-वर्षा से भी फसल को काफी नुकसान हुआ। रूई का घरेलू बाजार मूल्य भी कमजोर रहा था। 

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में 2025-26 सीजन के दौरान कपास का घरेलू उत्पादन घटकर 290.90 लाख गांठ (170 किलो की प्रत्येक गांठ) पर सिमट जाने की संभावना व्यक्त की है जो 2024-25 सीजन के उत्पादन 297.24 लाख गांठ से 7.34 लाख गांठ कम है।

मंत्रालय के मुताबिक इससे पूर्व देश में 2023-24 के सीजन में 325.22 लाख गांठ, 2022-23 में 336.60 लाख गांठ तथा 2021-22 में 311.18 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। 

उत्पादन में गिरावट आने के बावजूद घरेलू बाजार भाव कमजोर रहने से सरकारी एजेंसी- भारतीय कपास निगम (सीसीआई) को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग 100 लाख गांठ की खरीद करनी पड़ी। अब इसकी बिक्री की जा रही है।