काबुली चना फसल रिपोर्ट
08-Feb-2025 03:56 PM
काबुली चना फसल रिपोर्ट
★ जैसा आप जानते है कि आई ग्रेन इंडिया ने गुरूवार को इंदौर, धामनोद, देवास, उज्जैन, रतलाम, जावरा काबुली चना की फसल रिपोर्ट दी थी।
★ सभी क्षेत्र में फिलहाल चना स्थिति बेहतर। कुछ क्षत्रों में एरिया घटने के आ रहे है समाचार। इन क्षेत्रों में काबुली चना की जगह किसानों ने मक्का को दी प्राथमिकता।
★ फसल रिपोर्ट के बाद इस सन्दर्भ में आई ग्रेन इंडिया द्वारा काबुली चना का विश्लेषण किया गया जो इस प्रकार है:
★ नई फसल आने में 20-25 दिन का समय। एरिया गत वर्ष के लगभग बारबार या मामूली कम।
★ गत वर्ष उत्पादकता कम हुई थी और पहले अनुमान में गत वर्ष 5-5.5 लालख टन का उत्पादन पहुंचने की उम्मीद थी परन्तु मौसम की मार से उत्पादकता घटी व गत वर्ष उत्पादन 3.75-4 लाख टन हुआ था।
★ चालू सीजन में अभी तक फसल स्थिति को देखें तो उत्पादकता सामान्य परन्तु पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से उत्पादकता पर असर पड़ सकता है खासकर वो फसल जो लेट बोई गयी।
★ कुल फसल क्षेत्रफल में से पिछैती फसल 60% व अगैती फसल जो नवम्बर से पहले बोई गयी थी में नुकसान कम।
★ इस वर्ष अगर मौसम ने साथ दिया तो उत्पादक 5-5.25 लाख टन पहुंच सकता है अगर मौसम अधिक गर्म रहा तो 4.5 लाख टन उत्पादन आ सकता हैं।
★ गर्मी अधिक पड़ी तो बड़े साइज़ काबुली चना की मात्रा कम होगी।
★ मार्च से अप्रैल की डिमांड को देखते हुए है केलिबर चना की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो रहने की उम्मीद। मौसम ने साथ दिया तो भाव 90 रुपए आ सकते हैं अगर मौसम गड़बड़ाया या तापमान बढ़ा तो यह भाव 110-120 रुपए पहुंच सकते है।
★ कुल मिलाकर काबुली चना का भविष्य मौसम पर रहेगा निर्भर।
