केएलसीई सीपीओ मार्केट अपडेट

08-Sep-2025 01:44 PM

केएलसीई सीपीओ मार्केट अपडेट
★ आज पाम ऑयल वायदा बाजार (KLCE) में तेज़ उछाल देखने को मिला।
★ सुबह ओपनिंग में सितंबर अनुबंध 4,380 रिंगिट (+18), अक्टूबर 4,423 रिंगिट (+11), नवंबर 4,459 रिंगिट (+11) और दिसंबर 4,488 रिंगिट (+13) पर रहे।
★ मिड-डे क्लोज़िंग तक बाजार गिरकर सितंबर अनुबंध 4,370 (-1), अक्टूबर 4,401 (-11) और नवंबर 4,444 (-4) पर बंद हुए।
★ दूसरे सेशन में कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई और आज दोपहर 1:26 बजे के अपडेट में बाजार में फिर तेजी लौटी और सितंबर 4,395 (+24), अक्टूबर 4,439 (+27), नवंबर 4,479 (+31) और दिसंबर 4,510 (+35) पर ट्रेड कर रहे थे।
★ पिछले सप्ताह कमजोर रुझान के बाद अब रेज़िस्टेंस स्तर तोड़ते हुए बाजार में रिकवरी देखी जा रही है।
★ भारत में त्योहारी मांग और चीन की ओर से बढ़ती खरीदारी भी कीमतों को सहारा दे रही है।
★ अगर यह तेजी बुधवार तक बनी रहती है तो इसका सीधा असर भारत के बाजार में भी देखने को मिलेगा।
★ नई फेस्टिव डिमांड खाद्य तेलों की कीमतों को और मज़बूती दे सकती है।