कम भाव के कारण सोया की आवक पर पड़ा असर

13-Dec-2024 10:22 AM

कम भाव के कारण सोया की आवक पर पड़ा असर
★ सोपा के अनुसार अक्टूबर व नवम्बर 2024 में सोया के आवक 34 लाख टन रही जो गत वर्ष समानअवधि के दौरान 40 लाख टन थी।
★ कम भावों को देखते हुए किसानों ने बिक्री रोकी।
★ सोपा के अनुसार 2 महीने में क्रशिंग 19.5 (गत वर्ष 23.5) लाख टन की गयी, 1 दिसंबर को देश में (किसानों, स्टॉकिस्टों, व्यापारी, तेल मिलर्स के पास) में 101.3 (गत वर्ष 105.68) लाख टन सोया का स्टॉक बचा।
★ सोपा के अनुसार गत वर्ष 118.7 लाख टन सोया की खपत हुई थी जो इस वर्ष 125.82 लाख टन रह सकती है।
★ ओपनिंग स्टॉक चालू सीजन में 24 लाख टन बताया गया जो सीजन के अंत में 8.9 लाख टन रह सकता है।