Home News

कमजोर लिवाली से चना कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 50-75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी

19-Nov-2026 06:48 PM

कमजोर लिवाली से चना कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 50-75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी

दाल मिलर्स की कमजोर खरीदारी एवं चना दाल और बेसन में सीमित मांग के चलते आज चना की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। दिल्ली बाजार में चना के भाव 50-75 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए, जबकि आयातित चना में भी 25 रुपये की गिरावट रही।

दिल्ली में गिरावट के बाद मध्य प्रदेश लाइन चना के भाव 7,700-7,725 रुपये तथा राजस्थान लाइन के 7,725-7,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

इसी प्रकार आयातित चना में मुंद्रा ऑस्ट्रेलिया के भाव 7,675-7,700 रुपये, मुंबई तंजानिया के 7,475 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया के 7,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

हालांकि, घटे भावों पर बिकवाल पीछे हट रहे हैं तथा उत्पादक मंडियों में आवक भी सीमित बनी हुई है। इसके अलावा आयात पड़ताल महंगी होने से बाजार को समर्थन मिल रहा है।

आगे बाजार का रुख: दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर रहने से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन सीमित आवक, कमजोर बिकवाली और महंगे आयात के कारण चना में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।