कोनाब ने 2024/25 सीजन के सोयाबीन और मक्का अनुमान बढ़ाया

13-Sep-2025 12:56 PM

कोनाब ने 2024/25 सीजन के सोयाबीन और मक्का अनुमान बढ़ाया
★ कोनाब ब्राजील की 2024/25 फसलों के लिए सोयाबीन और मक्का दोनों के उत्पादन अनुमान बढ़ाया। 
सो★ याबीन उत्पादन अनुमान 18 लाख टन बढ़ाकर 1714 लाख टन और मक्का का 27 लाख टन बढ़ाकर 1397 लाख टन किया।
★ 2024/25 में ब्राजीलियाई किसानों ने सोयाबीन की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाया और रिकॉर्ड पैदावार दर्ज की। सोयाबीन का क्षेत्रफल 4.735 करोड़ हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल से 2.7% अधिक है।
★ 2024/25 में ब्राजील का कुल सोयाबीन उत्पादन 2023/24 की तुलना में 200 लाख करोड़ टन या 13.3% अधिक रहा।
★ 2024/25 का ब्राजीलियाई मक्का उत्पादन अनुमान 1397 लाख टन है, जो पिछले साल से 20.9% अधिक है।
★ कुल मक्का उत्पादन में सफ्रीन्हा फसल की हिस्सेदारी 80.5% और पहली फसल की 17.9% रही।
★ 2024/25 में ब्राजील का कुल अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 3502 लाख टन रहा, जो पिछले साल से 16.3% या 491 लाख टन अधिक है। इसमें सोयाबीन, मक्का, चावल और कपास का संयुक्त योगदान 470 लाख टन टन अतिरिक्त रहा।