कनाडा: अनाज की कीमतों में चिंताजनक गिरावट

10-Sep-2025 08:07 AM

कनाडा: अनाज की कीमतों में चिंताजनक गिरावट
★ पश्चिमी कनाडा में अनाज की कीमतों में भारी गिरावट।
★ कैनोला की कीमतों पर चीन द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर पड़ा है, लेकिन लगभग सभी अन्य फसलों में भी मांग की कमी के कारण कीमतें गिर रही हैं।
★ चीन ने कनाडा और अमेरिका से अनाज की खरीद भी काफी कम कर दी है।
★ सबसे बड़ा नुकसान हरी मसूर में हुआ। सीजन की शुरुआत में 45 सेंट प्रति पाउंड पर फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट किया जा सकता था, लेकिन अब कीमत 27 सेंट प्रति पाउंड तक गिर चुकी है। पहले 600 पाउंड की मसूर की फसल का मूल्य $270 प्रति एकड़ था, जो अब घटकर केवल $162 प्रति एकड़ रह गया है— यानी प्रति एकड़ $100 से अधिक की सीधी हानि।
★ पीली मटर की कीमतें अगस्त में लगभग 75 सेंट प्रति बुशल गिरीं, जबकि हरी मटर में 1 डॉलर की गिरावट आई।
★ बड़ी हरी मसूर की कीमतें 10 सेंट प्रति पाउंड (लगभग 6 डॉलर प्रति बुशल) घटीं।
★ लाल मसूर की कीमतों में लगभग 4 सेंट प्रति पाउंड की गिरावट आई।
★ जौ में 75 सेंट प्रति बुशल की कमी, वसंत गेहूं में 1 डॉलर से अधिक की गिरावट और अलसी में 1.5 डॉलर प्रति बुशल की गिरावट रही।
कटाई के समय कीमतों पर दबाव आम बात है, लेकिन इस बार गिरावट की मात्रा और दायरा दोनों असामान्य।