कनाडा बाजार

04-Jul-2025 10:52 AM

कनाडा बाजार
मसूर
★ पिछले कुछ हफ्तों में मसूर बाजार में कोई खास हलचल नहीं देखी गई है।
★ खरीदारों की गतिविधि अनियमित। वे केवल जरूरत पड़ने पर बाजार में सक्रिय हो रहे। फिलहाल ऐसी जरूरत बहुत सीमित दिखाई दे रही है।
★ अंतरराष्ट्रीय मांग भी ठप बनी हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
बड़ी हरी मसूर
★ पुरानी फसल की कीमतें लगभग $0.41– $0.42 प्रति पाउंड (एफओबी फार्म) चल रही हैं, जबकि नई फसल के लिए बोली $0.40–$0.41 प्रति पाउंड के आसपास।
छोटी हरी मसूर
★ पुरानी और नई फसल की कीमतें अब लगभग समान हो गई हैं और $0.34– $0.35 प्रति पाउंड (एफओबी फार्म) पर बनी हुई हैं।
लाल मसूर
★ लाल मसूर की कीमतें स्थिर। पुरानी फसल के लिए बोली $0.28 प्रति पाउंड है, जबकि नई फसल के लिए $0.27 प्रति पाउंड (एफओबी फार्म) के आसपास बोली लग रही है।
~~~~~~~~
मटर
★ मटर बाज़ारों में ज़्यादा बदलाव नहीं।
पीली मटर
★ पुरानी और नई फसल दोनों की कीमतें $9.00 से $9.50 प्रति बुशेल (पिक-अप आधार) पर कारोबार हो रहे हैं।
हरी मटर
★ पुरानी #2 की कुछ मांग बनी। भाव $16.50 से $17.00 प्रति बुशेल तक चल रहे हैं। यह मांग भी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
★ नई फसल की कीमतें $13.00 से $13.50 प्रति बुशेल पर चल रही हैं।
★ कारोबारी/ निर्यातक नई फसल का कर रहे हैं इंतज़ार।
~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाजार स्थिर। देखना होगा कि क्षेत्रफल कितना रहा है और अंतरराष्ट्रीय मांग कैसी रहेगी।
पुरानी फसल:
★ पुरानी फसल की मांग अभी भी धीमी बनी हुई है। अभी भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद।
नई फसल:
★ नई फसल के लिए बोली करीब $0.34 प्रति पाउंड (एफओबी फार्म) पर दी जा रही है।
★ इन दामों पर किसान बड़ी मात्रा में बेचने को तैयार नहीं।