कनाडा बाजार
28-Aug-2025 08:32 AM
कनाडा बाजार
मटर
★ कनाडा में मटर कटाई शुरू। उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद।
★ अगस्त के अंतिम सप्ताह में भाव और टूटने की सम्भावना।
★ चीन बाजार से गायब। भारत से डिमांड ठंडी।
★ #2 हरी मटर के भाव 10-12.5$/बुशेल एफओबी फ़ार्म, पीली मटर के 7-7.5$/बुशेल एफओबी फ़ार्म बोले जा रहे हैं।
★ अभी निर्यातक कर रहे हैं नई फसल का इन्तजार।
~~~~~~~~
मसूर
★ इस सप्ताह मसूर बाजार रहे ठन्डे, कीमतों में विशेष बदलाव नहीं।
★ फसल स्तिथि इतनी खराब नहीं। नये सैंपल में क्वालिटी अच्छी बताई जा रही है कटाई की शुरुआत हो चुकी है।
★ #2 बड़ी हरी मसूर के भाव 27 सेंट #1 के 26 सेंट व #2 छोटी के 25 सेंट डिलीवर फ़ार्म बोले गये।
★ नई फसल के सेम्पल निरिक्षण के बाद होंगे सौदे।
~~~~~~~
काबुली चना
★ कटाई की हुई शुरुआत, कटाई में गत वर्ष से हो रही है देरी।
★ भाव टूटे परन्तु मसूर व मटर के अनुपात में नहीं।
★ AAFC ने एरिया 13% बढ़ने का दिया था अनुमान, जिससे उत्पादन 3.15 लाख टन पहुँच सकता है।
