कनाडा बाजार
10-Apr-2025 10:07 AM
कनाडा बाजार
मटर
★ कीमतें इस समय स्थिर या थोड़ी गिरावट वाली रही, लेकिन इस साल स्थिति कुछ अलग रही। कीमतों में पहले ही गिरावट देखने को मिली जब चीन ने कनाडाई मटर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया।
★ विदेशी बाजार में किसी तरह का बदलाव नहीं और रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के पास गर्मी तक के लिए पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है, इसलिए मांग में किसी बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है।
★ पुरानी फसल की पीली मटर की कीमत इस हफ्ते सीमित मात्रा में तुरंत डिलीवरी के लिए 10 डॉलर प्रति बुशेल (FOB) रही। नई फसल के भाव अभी भी 8 से 9 डॉलर प्रति बुशेल (FOB) के बीच बताए जा रहे हैं।
★ हरी मटर की कीमतें फिर से नरम होकर 15.50 डॉलर प्रति बुशेल (FOB) तक पहुंच गई हैं, जबकि नई फसल के भाव 12.50 से 13.00 डॉलर प्रति बुशेल (FOB) के बीच स्थिर बने हुए हैं।
~~~~~~~~~~~~
मसूर
★ पिछले सप्ताह लाल मसूर की कीमतें 33–35 सेंट/पाउंड तक पहुंचीं, जबकि नई फसल की बुकिंग 28 सेंट/पाउंड पर सुस्त रही।
★ खरीदार और विक्रेता दोनों वैश्विक टैरिफ अनिश्चितताओं के कारण सतर्क हैं।
★ हरी मसूर का बाजार दबाव में है; नई बड़ी हरी मसूर 40–42 सेंट और पुरानी 50–51 सेंट/पाउंड पर रही।
★ छोटी हरी मसूर की नई फसल 35–37 सेंट और पुरानी 45 सेंट/पाउंड पर बिकी। मांग कमजोर है, कीमतों में और गिरावट की आशंका है।
~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ चना बाजार शांत है, लेकिन छोटे आकार के चने की मांग बढ़ी।
★ पुरानी फसल के 7 मिमी चने की बोली 0.30–0.31 डॉलर/पाउंड (FOB) पर मिल रही है।
★ नई फसल की बोली 0.32–0.33 डॉलर/पाउंड पर है, लेकिन किसानों की रुचि कम।
★ विक्रेता टारगेट रेट नहीं दे रहे, जिससे खरीदारों को हो रही है दिक्कत।
★ पुरानी फसल जरूरत के हिसाब से बिक रही है, जबकि नई फसल को रोके रखा गया।
