कनाडा बाजार
17-Apr-2025 03:15 PM
कनाडा बाजार
मसूर
★ इस हफ्ते भी हरी मसूर की स्थिति संघर्षपूर्ण। खरीदारों की मांग सुस्त, कीमतों बना दबाव।
लाल मसूर बाजार स्थिर।
★ इस हफ्ते की कीमत 33.5 और नई लाल मसूर 29 सेंट एफओबी फार्म चल रही हैं।
★ पुरानी फसल की बड़ी हरी मसूर करीब 51 और नई 40 से 42 सेंट प्रति पाउंड एफओबी फार्म बताई गई।
★ छोटी हरी मसूर की नई फसल लगभग 35 सेंट के आसपास ट्रेड हो रही है, और पुरानी फसल की बोलियां लगभग 45 सेंट प्रति पाउंड आ रही हैं।
★ नई मसूर अन्य अनाजों की तुलना में अभी भी आर्थिक रूप से बेहतर विकल्प के रूप में दिख रही हैं।
~~~~~~~~~~~~~~
मटर
★ इस सप्ताह मटर के बाजारों में ज़्यादा बदलाव नहीं देखा गया है।
★ खरीदार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल छोटी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, बड़ी मात्रा में ट्रेड कम।
★ पीली मटर इस समय $9.50–$10.00 प्रति बुशेल एफओबी फार्म पर स्थिर।
★ नई फसल के लिए बोलियां $9.00–$10.00 प्रति बुशेल एफओबी फार्म के बीच देखी जा रही हैं।
★ हरी मटर हफ्ते की शुरुआत में सीमित मात्रा के लिए $16.50 एफओबी पर व्यापार हुआ और नई हरी मटर $12.50 से $13.00 प्रति बुशेल एफओबी फार्म।
~~~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ इस हफ्ते बाजार में हल्की वापसी देखी जा रही है, खरीदारों की बढ़ती रुचि से भावों में थोड़ी बढ़त आई है।
★ भाव करीब 36 सेंट प्रति पाउंड फार्म से पिकअप चल रहे हैं। 9mm साइज की मांग अधिक।
★ 2025/26 में अच्छी सप्लाई की उम्मीद।
