कनाडा बाजार अपडेट

27-Feb-2025 10:51 AM

कनाडा बाजार अपडेट
मसूर
★ लाल मसूर की कीमतें मजबूत, जबकि हरी मसूर की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट जारी।
★ अप्रैल-मई डिलीवरी के लिए लाल मसूर 36 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) तक पहुंच चुकी है। नई फसल की कीमतें 30-31 सेंट प्रति पाउंड (FOB फार्म) के दायरे में। 
★ हरी मसूर की कीमतों में गिरावट जारी, नई फसल की कीमतों का भी किसान लाभ उठा रहे हैं।
~~~~~~~~
मटर
★ भाव पिछले सप्ताह के समान बना हुआ है, लेकिन पीली मटर के विपणन को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं।
★ भारत द्वारा फिर से आयात शुल्क लगाए जाने की संभावना अधिक।
★ चीन की मांग कमजोर और इसमें जल्द बदलाव की संभावना नहीं दिख रही, जिससे पीली मटर की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन निर्यात में कमी के कारण कीमतों में गिरावट का जोखिम।
★ हरी मटर भी स्थिर। 
मौजूदा कीमतें (FOB फार्म)
पीली मटर: $10.50/बुशेल, नई फसल $9/बुशेल।
हरी मटर: $17/बुशेल, नई फसल $13.50 – 14/बुशेल।
मैपल मटर: पुरानी फसल $20 – 23/बुशेल, नई फसल $16 – 18/बुशेल (प्रजाति पर निर्भर)।