कनाडा में बढ़ा मसूर उत्पादन: AAFC

20-Dec-2024 09:39 AM

कनाडा में बढ़ा मसूर उत्पादन: AAFC
★ 2024-25 में कनाडा में मसूर उत्पादन 2023-24 के मुकाबले 35% बढ़कर 24 लाख टन पहुंचा, जिसमें हरी मसूर की मात्रा 4.5 लाख व लाल मसूर की 17 लाख टन है। शेष मात्रा 2.5 लाख टन अन्य मसूर किस्मों की।
★ गत वर्ष पुराना स्टॉक कमजोर होने के कारण उपलब्धता केवल 28% बढ़ी।
★ निर्यात 21 लाख टन पहुंचने की सम्भावना। भारत व टर्की सबसे बड़े खरीदार।
★ सीजन के अंत में उत्पादन बढ़ने के कारण स्टॉक ऊंचा रह सकता है।
★ औसत भाव 12% घटकर कनाडाई $885 प्रति टन आये।
~~~~~~~~~~
★ USDA के अनुसार अमरीका में 2024-25 के दौरान मसूर बिजाई 2023-24 से 71% उछलकर 3.8  लाख हेक्टेयर पहुंची। उत्पादन 4.3 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। 2023-24 से 66% अधिक।