कनाडा में लाल मसूर की बुवाई में गिरावट और भारत पर असर
04-Jul-2025 01:30 PM
कनाडा में लाल मसूर की बुवाई में गिरावट और भारत पर असर
★ 2025 में कनाडा की मसूर बुवाई के आंकड़ों के अनुसार, लाल मसूर की खेती में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह वही किस्म है जिसका बड़ा हिस्सा भारत को निर्यात किया जाता है।
लाल मसूर की बुवाई (लाख एकड़):
2021: 31.68
2022: 31.94
2023: 23.06
2024: 25.68
2025: 21.42 (पिछले 5 वर्षों में सबसे कम)
★ कुल मसूर का क्षेत्रफल 2025 में बढ़कर 43.80 लाख एकड़ पहुंचा जो 2024 में 42.10 लाख एकड़ था, लेकिन इसके बावजूद लाल मसूर का क्षेत्र घटता जा रहा है।
★ अच्छे भाव मिलने के कारण किसान अब बड़ी मात्रा में बड़ी हरी (14.45 लाख एकड़) और छोटी हरी (6.92 लाख एकड़) मसूर की बुवाई कर रहे हैं।
~~~~~~~
भारत पर असर:
★ भारत कनाडा से बड़ी मात्रा में रेड मसूर का आयात करता है। इस गिरते हुए रकबे के कारण कनाडा से लाल मसूर का उत्पादन और आपूर्ति में कमी हो सकती है।
★ कनाडा के किसान धीरे-धीरे रेड मसूर से अन्य किस्मों की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे आयातक देशों पर पड़ सकता है।
★ आगामी महीनों में उपज और निर्यात उपलब्धता पर नजर रखना जरूरी होगा।
