कनाडा में मसूर का भाव उत्पादकों एवं निर्यातकों के लिए लाभदायक
06-Feb-2025 08:31 PM
वैंकुवर । पश्चिमी कनाडा में मसूर का भाव एफओबी फार्म आधार पर फिलहाल उत्पादकों एवं निर्यातकों के लिए काफी हद तक आकर्षक तथा लाभप्रद बना हुआ है मगर ऊंचे दाम पर कारोबारी गतिविधियां कुछ धीमी देखी जा रही हैं।
एक्सट्रा नंबर 2 एवं 1 ग्रेड की मोटी हरी मसूर का मूल्य 60 सेंट प्रति पौंड के मूल्य स्तर पर होने की सूचना मिल रही है जबकि लाल मसूर की कीमत 34 सेंट प्रति पौंड के पिछले स्तर पर ही स्थिर बनी हुई है। हालांकि कारोबार कम हो रहा है लेकिन कई करणों से कीमतों में मजबूती का माहौल बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन काफी घटने से भाव ऊंचा चल रहा है और इसका शिपमेंट तेज गति से नहीं हो रहा है। लाल मसूर के वैश्विक निर्यात बाजार में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रहती है।
भारतीय बाजार में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों में होड़ लगी रहती है। अमरीका द्वारा कनाडाई उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाने की घोषणा का फिलहाल कनाडा की मसूर पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। अमरीका को कनाडा से बहुत कम या नगण्य मात्रा में मसूर का निर्यात होता है।
व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान कनाडा में मोटी हरी मसूर के बिजाई क्षेत्र में अच्छी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है जबकि छोटी हरी मसूर पर चल रहा है
और इसके निर्यात में उसे ज्यादा कठिनाई भी नहीं होती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में मुख्यतः लाल मसूर का उत्पादन होता है।
अप्रैल में वहां मसूर की बिजाई आरंभ होगी और मध्य अगस्त से इसकी नई फसल की कटाई-तैयारी शुरू हो जाएगी।
