कनाडा में पिछले सप्ताह पल्सेस एंड स्पेशल क्रॉप कन्वेंशन का आयोजन हुआ जिसमें कहा गया
16-Sep-2025 08:47 AM
कनाडा में पिछले सप्ताह पल्सेस एंड स्पेशल क्रॉप कन्वेंशन का आयोजन हुआ जिसमें कहा गया
★ कनाडा में 2025-26 सीजन के दौरान मटर का विशाल स्टॉक जिससे कीमतों पर बन रहा है दबाव। मौजूदा निचले भावों पर किसान फसल बेचने को तैयार नहीं। गत सीजन में देरी से हुई बारिश से फसल को पहुंचा लाभ।
★ स्टैट्स कनाडा ने पहले 36.6 बुशेल प्रति एकड़ का दिया था अनुमान, जो करीब 40-60 बुशेल तक आ रहा है।
★ कन्वेंशन में कहा गया कि पीली मटर का उत्पादन 30 लाख टन, हरी मटर का 5.5 व अन्य केटेगरी का 2 लाख टन पहंच सकता है।
★ गत वर्ष करीब 5.44 लाख टन मटर का बकाया स्टॉक उपलब्ध था यानी कनाडा में मटर की कुल उपलब्धता 40 लाख टन रहेगी।
★ अगर चीन मटर पर लगे 100% शुल्क को वापस लेता है और भारत टैरिफ में बदलाव नहीं करता तो 22 लाख टन चना निर्यात संभव। कीमतों में और गिरावट की उम्मीद। कुल मिलाकर यह स्थिति भारतीय बाजारों के लिए ठीक नहीं।
★ अगर दलहन उद्योग व किसानों को बचाना है तो सरकार को आयात शुल्क में करना चाहिए बदलाव।
★ चालू सीजन में शुरूआती दौर में मौसम रहा अच्छा परन्तु देर तक हुई बारिश से फसलों को हुआ नुकसान जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि अगर एक भी सीजन खराब हुआ तो स्तिथि में बदलाव आ सकता है।
~~~~~~~~~
★ प्राथमिकता महंगाई दर कम होने के साथ-साथ किसानों व उद्योग को बचाना भी होनी चाहिए।
