कनाडा में विभिन्न फसलों का उत्पादन अनुमान: स्टैट्स कनाडा

29-Aug-2025 09:39 AM

कनाडा में विभिन्न फसलों का उत्पादन अनुमान: स्टैट्स कनाडा 
(मात्रा लाख टन में)
फसल: 2023/2024/2025/बदलाव 2025 VS 24
गेहूं-334.14/359.39/355.54/-3.85
जौ-33.42/33.43/34.78/+1.35
केनोला-194.64/192.39/199.37/+6.98
चना-1.59/2.87/3.09/+0.22
मक्का-154.2/153.4/155.3/+1.9
मटर-26.09/29.97/34.08/+4.11
मसूर-18.01/24.31/26.55/+2.24
सोया-69.81/75.68/70.16/-5.52
★ स्टैट्स कनाडा रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में सभी दलहनों का उत्पादन बढ़ेगा।
★ मटर उत्पादन गत वर्ष से 4.11 लाख टन बढ़कर 34.08, मसूर का 2.24 लाख टन बढ़कर 26.55 लाख टन, चना का 22 हजार टन बढ़कर 3.09 लाख टन पहुँचने का अनुमान दिया गया।
★ बढ़ते उत्पादन से साफ़ ज़ाहिर है कि इन तीन दलहनों की उपलब्धता कनाडा में अच्छी रहेगी।
★ इसके अलावा अन्य देश जैसे की ऑस्ट्रेलिया (देसी चना व मसूर), रशिया (पीली मटर) में भी उत्पादन बढ़ रहा है।
★ यानी विश्व में दलहन की उपलब्धता अच्छी बनी रहेगी जिसका असर अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर पड़ सकता है।