कनाडा मसूर: AAFC अप्रैल रिपोर्ट
18-Apr-2026 12:49 PM
कनाडा मसूर: AAFC अप्रैल रिपोर्ट
2025-26
★ अगस्त से फरवरी के दौरान कनाडा की मसूर निर्यात मात्रा लगभग 13.8 लाख टन रही, जो 2024-25 की समान अवधि से थोड़ी कम है। पूरे फसल वर्ष के लिए निर्यात 22 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसमें भारत, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात प्रमुख बाजार हैं। कुल सप्लाई 12 लाख टन बढ़कर रिकॉर्ड 39.7 लाख टन होने के कारण अंतिम स्टॉक बढ़कर 16 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर अधिक सप्लाई और स्टॉक के चलते औसत कीमत घटकर लगभग 510 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान है।
★ मार्च महीने में सस्केचेवान में बड़ी हरी मसूर के दाम 35 डॉलर प्रति टन और लाल मसूर के दाम 20 डॉलर प्रति टन गिर गए। पूरे सीजन में बड़ी हरी मसूर, लाल मसूर से औसतन 70 डॉलर प्रति टन महंगी रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह अंतर काफी ज्यादा था।
~~~~~~
2026-27
★ कनाडा में बुवाई क्षेत्र घटकर 16.7 लाख हेक्टेयर रहने की संभावना है, क्योंकि अन्य फसलों की तुलना में रिटर्न कम रहने की उम्मीद है। सामान्य पैदावार मानते हुए उत्पादन घटकर 23.5 लाख टन रह सकता है, लेकिन शुरुआती स्टॉक अधिक होने से कुल सप्लाई लगभग 39.9 लाख टन के आसपास स्थिर रह सकती है।
★ निर्यात 22 लाख टन पर स्थिर रहने का अनुमान है। अंतिम स्टॉक में हल्की कमी आने की संभावना है, जिससे कीमतों को थोड़ा सहारा मिल सकता है। औसत कीमत बढ़कर 540 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान है, क्योंकि वैश्विक सप्लाई घट सकती है।
~~~~~
अमेरिका
★ 2026-27 में मसूर की बुवाई 22 प्रतिशत घटकर 8.3 लाख एकड़ रहने का अनुमान है।
