कनाडा मटर रिपोर्ट: AAFC
18-Apr-2025 12:49 PM
कनाडा मटर रिपोर्ट: AAFC
सीजन 2024-25
★ कनाडा से मटर का निर्यात घटकर 21 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ चीन द्वारा लगाए गए टैरिफ और भारत द्वारा मटर पर आयात शुल्क की छूट 31 मई 2025 को समाप्त होने की संभावना के चलते निर्यात में गिरावट की उम्मीद। इसके कारण कैरी-आउट स्टॉक बढ़ने का अनुमान है।
★ हाल के महीनों में अमेरिका, चीन और भारत द्वारा आयात शुल्क या उसके खतरे से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।
★ मार्च महीने में सस्केचेवान में पीली मटर की कीमत $15/टन और ग्रीन मटर की कीमत $65/टन गिरी।
★ पूरे साल के लिए ग्रीन मटर की कीमत यलो मटर से औसतन $200/टन अधिक रहने की उम्मीद है।
~~~~~~~~~
सीजन 2025-26
★ मटर की बुवाई का रकबा 9% बढ़कर 14.2 लाख हेक्टेयर रहने की उम्मीद, लेकिन उत्पादन सिर्फ 4% बढ़कर 31 लाख टन होगा।
★ निर्यात घटकर 13 लाख टन होने की संभावना है और स्टॉक रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकते हैं।
★ कीमतों में और गिरावट की संभावना।
~~~~~~~~
अमेरिका
★ USDA के अनुसार, 2025-26 में अमेरिका में मटर की बुवाई 8% घटकर 9 लाख एकड़ रहने की उम्मीद।
