कनाडा दलहन बाजार

28-Nov-2024 10:11 AM

कनाडा दलहन बाजार
मसूर: बाजार शांत
★ पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कनाडा मसूर की कीमतों में देखी गयी स्थिरता।
★ लाल मसूर की ट्रेडिंग 33-34 सेंट/पौंड एफओबी फ़ार्म, बड़ी हरी मसूर की 61-62 सेंट/पौंड, छोटी की 53-55 सेंट/पौंड चल रही हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया से कनाडा को मसूर मामले में मिल रही है प्रतिस्पर्धा।
★ गत वर्ष के मुकाबले कनाडा से भारत को मसूर निर्यात घटने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ गत सप्ताह के मुकबले इस सप्ताह बाजार में देखी गयी स्थिरता।
★ अमरीका द्वारा कनाडा के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाए जाने की ख़बरों से बाजारों में मची हलचल।
~~~~~~~~~~~~~~~
मटर: कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव
★ जैसे-जैसे भारत में पीली मटर आयात की समय अवधि करीब आ रही है वैसे-वैसे कनाडा में कीमतों पर देखा जाने लगा दबाव।
★ पीली मटर के भाव 10.5-11$/बुशेल एफओबी फ़ार्म, हरी मटर के 16.5$/बुशल चल रहे हैं।