कनाडा दलहन बाजार

06-Feb-2025 11:18 AM

कनाडा दलहन बाजार 
मसूर
★ पुरानी फसल के भाव स्थिर, परन्तु इस सप्ताह नई फसल के दामों में थोड़ी नरमी देखी गई। 
★ ट्रंप की टैरिफ घोषणा का कनाडाई कीमतों पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन इससे अमेरिकी खरीदारों ने अपने बोली प्रस्तावों से पीछे हटे। टैरिफ के समाचार ने लॉजिस्टिक्स को भी प्रभावित किया। 
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर की कीमत X2/1 ग्रेड के लिए 60 सेंट प्रति पाउंड और #2 ग्रेड के लिए 58 सेंट प्रति पाउंड पर चल रही है। नई फसल की कीमतें #1 ग्रेड के लिए 47 से 49 सेंट प्रति पाउंड के बीच। 
★ पुरानी छोटी हरी मसूर की कीमत 52 से 53 सेंट प्रति पाउंड के बीच और नई के लिए #1 ग्रेड की कीमत 43 से 44 सेंट प्रति पाउंड के बीच बोली जा रही हैं।
★ पुरानी लाल मसूर 34 सेंट प्रति पाउंड और नई 30 से 31 सेंट प्रति पाउंड पर स्थिर। 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मटर
★ संभावित अमेरिकी टैरिफ अभी भी बाज़ारों पर हावी। 
★ कनाडा सीमित मात्रा में अमेरिका को करता है मटर निर्यात, अधिकांश निर्यात चीन और भारत को किया जाता है। 
★ पुरानी पीली मटर की मांग अभी भी अनिश्चित, कीमतें $10.50/बुशेल पिक-अप बोली जा रही हैं परन्तु व्यापार गतिविधि धीमी। नई फसल की कीमतें $9.50–$10.00/बुशेल के बीच। 
★ पुरानी हरी मटर $17.00/बुशेल और नई फसल की कीमतें $13.00–$13.50/बुशेल बोली जा रही हैं।
★ भारत द्वारा मटर आयात की अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया, देखना होगा की यह अवधि बढ़ाई जाती है या नहीं।