Home News

कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार

23-Oct-2026 08:39 AM

कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
गुरुवार को ICE कपास वायदा के अधिकांश अनुबंधों में 12 से 104 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के दौरान कच्चे तेल की कीमत 1.95 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी, जबकि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में 0.133 अंक की गिरावट आई।
अमेरिकी कृषि विभाग के राष्ट्रीय कृषि सांख्यिकी सेवा (NASS) के आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 7,35,950 रनिंग बेल्स कपास की जिनिंग हुई। इसके साथ ही चालू विपणन वर्ष में कुल जिनिंग 16.53 लाख रनिंग बेल्स तक पहुंच गई।
USDA की निर्यात बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में कपास की बिक्री 1,99,629 रनिंग बेल्स रही, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 35.9% अधिक थी। वियतनाम सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने 94,500 रनिंग बेल्स कपास खरीदी। बांग्लादेश को 34,200 रनिंग बेल्स की बिक्री हुई।
कपास की शिपमेंट 1,95,366 रनिंग बेल्स रही, जो पिछले सप्ताह से 39.7% अधिक और पिछले वर्ष के इसी सप्ताह की तुलना में 23.01% अधिक थी। वियतनाम सबसे बड़ा गंतव्य रहा, जहां 78,900 रनिंग बेल्स कपास भेजी गई। पाकिस्तान को 26,400 रनिंग बेल्स की शिपमेंट हुई।
द सीम (The Seam) के अनुसार, बुधवार को 1,930 गांठ कपास की बिक्री हुई, जिसका औसत भाव 73.72 सेंट प्रति पाउंड रहा।
21 अक्टूबर को कॉटलुक ए इंडेक्स में 60 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर 91.75 पर पहुंच गया। इसी दिन ICE में प्रमाणित कपास स्टॉक 4,304 गांठ बढ़कर 22,922 गांठ हो गया।
गुरुवार को एडजस्टेड वर्ल्ड प्राइस (AWP) में 40 अंकों की और बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 65.01 सेंट प्रति पाउंड पर पहुंच गया।