कपास उत्पादन में 8% की गिरावट: CCPC

30-Nov-2024 10:41 AM

कपास उत्पादन में 8% की गिरावट: CCPC
★ कपास उत्पादन और खपत पर समिति (CCPC) ने 2024-25 फसल वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) के लिए कपास का उत्पादन 299.26 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) अनुमानित किया है, जो पिछले फसल वर्ष के 325.22 लाख गांठों से 8% कम है।  
★ उत्पादन में गिरावट के मुख्य कारण कपास क्षेत्रफल में कमी बताई गई।
★ इस वर्ष कपास की खेती का क्षेत्र 113.60 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष के 126.88 लाख हेक्टेयर से 10% कम है।  
★ उत्पादकता 447.84 किलोग्राम/हेक्टेयर अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 435.75 किलोग्राम/हेक्टेयर थी।  
★ कपास संघ भारत (CAI) ने कपास उत्पादन आंकड़े 302 लाख गांठ दिए थे। 
★ CCPC ने उत्तर क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा और राजस्थान) में क्षेत्रफल 12.38 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 17.96 लाख हेक्टेयर), उत्पादन 33.05 लाख गांठ (47.60 लाख गांठ) और उत्पादकता: 453.04 किलोग्राम/हेक्टेयर (450.96 किलोग्राम) बताई।
★ मध्य क्षेत्र (गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश) में बिजाई 69.88 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 75.47 लाख हेक्टेयर), उत्पादन 182.93 लाख गांठ (189.03 लाख गांठ) और उत्पादकता 445.02 किलोग्राम/हेक्टेयर (425.80 किलोग्राम) रहने का दिया अनुमान। 
★ दक्षिणी क्षेत्र (कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु) में क्षेत्रफल: 29.58 लाख हेक्टेयर (31.13 लाख हेक्टेयर), उत्पादन 78.01 लाख गांठ (81.28 लाख गांठ) और उत्पादकता: 448.33 किलोग्राम/हेक्टेयर (443.80 किलोग्राम) रहने के दिए गए आंकड़े।